फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रंजिश और जमीन विवाद को लेकर तीन गांव के लोगों में मारपीट

जफराबाद थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर झड़प और मारपीट हो गई। जिसमें सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दोपहर में जफराबाद थाना क्षेत्र के तीन अलग- अलग गांवों में जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर झड़प और मारपीट हो गई। जिसमे जानकारी होते ही थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने उप निरीक्षक संजय कुमार को फोर्स के साथ भेज दिया। जिस पर पुलिस ने करमही गांव के शिव कुमार, अमन कुमार, संजू यादव, आशीष यादव, रोहित यादव, राहुल यादव, महाबली, सोनू कुमार, आशा, हीरावती देवी एवं दिलीप विश्वकर्मा निवासी एकौना, रघुवंश यादव निवासी सेवईनाला एवं कादीपुर गांव के पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि 13 लोगो को दोबारा विवाद न करने की कड़ी हिदायत देते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें