जाैनपुर के महराजगंज स्थित प्रिया रेस्टोरेंट पर जालसाजी करते युवक को पुलिस से दबोचा। सवंसा निवासी प्रवेश कुमार मोदनवाल प्रिया रेस्टोरेंट के नाम से दुकान चलाता है। जिन्होंने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को लगभग दोपहर 1 बजे के आसपास एक कमलेश चंद्र यादव नामक युवक आया और दुकान का लाइसेंस मांगते हुए अपना धौंस जमाने लगा। बताया कि हम फूड इंस्पेक्टर हैं और जांच में निकले हैं। दुकान में खाद्य पदार्थ मानक विहीन है। इसके संबंध में आप पर मुकदमा होगा। दुकानदार प्रवेश कुमार मोदनवाल ने संबंधित एफएसओ से फोन कर उक्त अज्ञात की शिकायत की। मौके पर पहुंची एफएसओ अधिकारी अप्रियता तिवारी ने उक्त फर्जी युवक की पहचान आईडी मांगी पर फर्जी युवक देने में नाकाम रहा। उक्त युवक भीड़भाड़ देख भाग निकलने का फिराक बनाने लगा। तब तक दुकानदार ने डॉयल 112 को मौके पर शिकायत कर बुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस से पूछताछ कर विधिक कार्यवाही हेतु थाने ले गई।