थाना मडियाहूं व थाना रामपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में लूट के दो अपराधी राहुल पाल पुत्र अनिल निवासी शेखपुर थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़ व सागर सरोज पुत्र राजेंद्र सरोज निवासी अकारीपुर विश्वनाथगंज थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है।