जौनपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के शाही ईदगाह में अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर देश में अमन-चैन के लिए दुआ की गई। सांसद, डीएम और एसपी ने ईदगाह में पहुंच कर दी ईद की बधाई दी। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।