सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की कड़ैला गांव में बीत रात करीब 11 बजे झोपड़ी में सो रहे 76 वर्षीय एक वृद्ध को तीन लोगों की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।