जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें तथा लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में रिकॉर्ड एवं अभिलेख सुव्यवस्थित रखे जाएं। कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की मंशानुरूप कार्य किए जाएं। उन्होंने खराब पड़े उपकरणों एवं व्यवस्थाओं को तत्काल ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालयों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखे जाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाई जाए।