सुरेरी जिले के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र रविवार को रामपुर विकासखंड के पूरेदयाल गांव में पहुंचे। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश में शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए पूरेदयाल गांव में जमीन चिन्हित करने के लिए राजस्व टीम के साथ पहुंचे। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ,मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, मड़ियाहु के उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर यहां मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय बनेगा उसके लिए जमीन चिन्हित करने के लिए राजस्व के टीम सहित सभी लोग उपस्थित हुए है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह विद्यालय जब बनकर तैयार होगा तो काफी सुविधाजनक रहेगा। विद्यालय मे बहुत ही अच्छी तरह से पढ़ाई और कैंटीन, खेल कूद का मैदान सहित सभी व्यवस्था रहेगी। आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे, जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद सभी ग्रामीणों को मिठाई भी खिलाया।