फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर-अखिलेश के पोस्टर पर मची रार, भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली

समाजवादी पार्टी द्वारा लखनऊ में अपने कार्यालय के बाहर एक पोस्टर में आधी फोटो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व आधी फोटो अखिलेश यादव के चेहरे वाली लगाने को लेकर बुधवार को मछली शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश जायसवाल के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल के सामने अंबेडकर तिराहे से जन आक्रोश रैली निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए भगत सिंह तिराहे पर आकर समाप्त हुई। भाजपाइयों ने इसे बाबा साहब का अपमान बताया। डॉ. अजय सिंह ने अखिलेश के इस कृत्य को दलित विरोधी बताते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की आधी तस्वीर काटकर उसमें अपनी आधी तस्वीर लगाकर दलित समाज को शायद अखिलेश यही बताना चाहते हैं कि वह बाबा साहब के बराबर हैं। उनके इस कृत्य से दलित समाज मर्माहत है। अखिलेश यादव द्वारा जान-बूझकर बाबा साहेब का अपमान किए जाने का कुत्सित प्रयास बताया। पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कानपुर देहात में बने रमाबाई अंबेडकर के नाम से मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। उनके द्वारा किए गए महापुरुषों का अपमान जनता कभी नहीं भूलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार पाठक, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, मनीष सिंह, डॉ. श्याम दत्त दुबे, मेंहीलाल गौतम, जयेश सिंह, अखिल प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें