जौनपुर के सिकरारा के खानापट्टी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की मनोहारी झांकी श्रद्धालु निहाल हो गए। श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास संतोष शरण महाराज ने राम जन्मोत्सव के प्रसंग को अपनी मधुर वाणी और भक्ति-भाव से जीवंत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रसपान कराया।