जौनपुर के नवीन जिला कारागार अब 11 फरवरी तक हैंडओवर होना संभव नहीं है। वजह अभी तक 30 फीसदी से अधिक काम ही पूरे नहीं हुए हैं। हालांकि अब मई तक काम पूरा करने की बात कार्यदायी संस्था की ओर से कही जा रही है, जो वर्तमान समय की प्रगति को देखते हुए किसी चुनौती से कम नहीं है।