खेतासराय क्षेत्र के बरजी गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव घर के सामने बने गेट के पिलर से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान सुनील राजभर (30) पुत्र सुरेश राजभर के रूप में हुई है। सुनील गांव में डिस्पेन्सरी चलाते थे चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। मां सुनीता देवी इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि पोटरिया गांव निवासी एक युवक ने कुछ दिन पूर्व उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील की हत्या की और बाद में शव को घर के दरवाजे पर गेट के पिलर के सहारे गमछे के सहारे खड़ा कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।