पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा एक शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक को बरामद किया गया।