जौनपुर के शाहपुर क्षेत्र के नीभापुर गांव के निकट सोमवार भोर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर गिरफ्तार हो गया।मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है।जिसके पास एक कट्टा दो कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।अपराधी पर विभिन्न स्थानों में सात मुकदमे दर्ज है।जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।