सुइथाकलां। विकास के दावों के बीच समोधपुर से सरपतहां को जोड़ने वाला कम्मरपुर संपर्क मार्ग निर्माण के महज दो वर्ष बाद ही बदहाल हो गया है। बारिश के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और प्रसूताओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।