मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को जौनपुर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।