शाहगंज क्षेत्र के उदई पुर डीपी गांव में तेरहवीं के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रही भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता स्वाती सिंह का नगर के जेसीज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश वासियों के लिये सौभाग्य की बात है कि प्रयाग में हर बारह साल में महाकुंभ लगता है। ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करती हू की इस महाकुंभ की व्यवस्था चाक चौबंद की है। संभल मे मंदिर मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि बहोत सौभाग्य की बात है कि हम लोग ऐसे प्रदेश के वासी हैं जहां भगवान विराजमान हैं। अयोध्या मे राम मथुरा मे कृष्ण काशी में भोलेनाथ इस प्रदेश के रहने वाले अपने आप को गोरवान्वित महसूस करते हैं। इ