फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचा बाइक सवार, सीसीटीवी फुटेज हो रहा वायरल

तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाइवे पर गिर गया। इस दौरान सामने आ रही बोलेरो ने उसके ऊपर से गुजर गई, दोनों के बीच में वह 2 मिनट तक गिरा पड़ा रहा। गनीमत रही कि वह चक्को के बीच में नहीं आया। घटना सीसीकैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। जगदीशपुर के निवासी सौरभ बिंद (22) बुधवार की शाम बंधवा से अपने घर जगदीशपुर जा रहे थे। वह बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार से अपनी बाइक चला रहे थे। बरावा बंधवा बाजार के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान वह दो वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। एक वाहन के चक्को के बीच में भी चले गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर जमाल फरीदी ने बताया कि जांच के बाद मामूली चोटें लगने के कारण दवा देकर घर भेज दिया। इधर बृहस्पतिवार को एक बाइक एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना की भयावहता सामने आई। वीडियो में दिख रहा है कि हादसा कितना खतरनाक था, जिससे लोग हैरान हैं कि युवक कैसे बच गया। यह सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद से यह दुर्घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें