फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुलिस चौकी के लिए भूमि पूजन

क्षेत्र के अंतर्गत रतासी चौराहा के पास पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में बुधवार को पुलिस चौकी के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम व नकेल कसने के लिए पुलिस चौकी के निर्माण की जरूरत थी। यहां से सिंगरामऊ थाने की दूरी लगभग 7 किलोमीटर है। इस स्थान पर पुलिस चौकी बनने से लगभग दो दर्जन गांवों के लिए सुविधा होगी। जनता को समय बचत के साथ अपनी समस्या से निजात पाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। थाना सिंगरामऊ के उप निरीक्षक धुरेंधर प्रसाद ने आचार्य द्वारा समस्त देवी देवता का आह्वान कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। तत्पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया। इस मौके पर क्षेत्र के राजकुमार सिंह अशोक यादव महेंद्र यादव गुल्लू पाल बबलू मिश्रा महाजन मौर्य सुरेंद्र पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें