जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जूडपुर गांव में बुधवार दोपहर कथित रूप से घर पर धावा बोलकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।