अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जफराबाद कस्बा स्थित केपी पांडेय इंटर कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 255 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई। मरीजों के उचित सलाह दी। नेहरू नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. रजनीश द्विवेदी के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने क्षेत्र से आए 45 मरीजों समेत 210 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। डॉक्टरों ने मरीज को बचाव करने की सलाह दी। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आने वाले मरीजों में अधिकतर सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, सरदर्द, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, चर्म रोग की शिकायत मिली। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रजनीश द्विवेदी ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव हो रहा है। थोड़ी से लापरवाही किसी को बीमार बना सकती है। इस मौके पर फार्मासिस्ट केके पटेल, सीएचओ प्रतिमा सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र, नीलम आदि मौजूद रहीं।