जौनपुर जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा को मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अजयपाल का स्थानांतरण प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट पद पर हुआ है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जहां स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने उनकी इनोवा कार को दूल्हे की तरह सजाया और अपने हाथ से कार को धकेलकर नम आंखों से विदाई दी। पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डा.दिनेशचंद्र, सीडीओ साईं सीलम तेजा व सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रही। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार वर्मा आदि रहे।