जौनपुर नगर के सिपाह में स्थित सत्यम होटल के निर्माणाधीन बाउंड्री वाल पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार की देर शाम को बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करते हुए जमींदोज कर दिया। इस दौरान होटल संचालक और एसडीएम सदर पवन कुमार के बीच तीखी बहस भी हुई। एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि उक्त निर्माण एसटीपी की जमीन पर बढ़कर कराया गया था। इसके पूर्व सीओ सिटी देवेश सिंह व एसडीएम खुद कुछ दिन पूर्व आकर उक्त अतिक्रमण को हटा लेने के लिए कहा था। फिर भी होटल संचालक नही माने। वहीं होटल संचालक ने दावा किया कि ये मेरी जमीन है अगर एसडीएम महोदय साबित कर दें कि यह जमीन सरकारी है तो मैं खुद दीवाल गिरा दूंगा।