इंदिरा नगर में गुरुवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग में इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो पार्ट्स और दूध डेयरी समेत तीन दुकानों का चार लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने बताया कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।