फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में छात्र की मौत के मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार

उधार सामान न देने विवाद में हुए पथराव में दसवीं के छात्र की मौत हो गई थी। छात्र के पिता की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढ़ा गांव में 31 जनवरी को दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें उमाकांत ने शराब के नशे में छत से पथराव कर दिया था। इससे एक पत्थर जयपाल निषाद के पुत्र बृजभान (16) को लग गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शेखपुर गुढ़ा गांव निवासी उमाकांत निषाद, देशराज व राकेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें