फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उसने बताया कि पत्नी के कई लोगों से संबंध थे, मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी, इस पर उसने हत्या कर दी। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अमर सिंह हरियाणा के गुड़गांव में रहकर टेंपो चलाता था। उसकी 35 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। दिवाली पर वह घर आया था। कुसमा की मां सुखरानी ने बताया बेटी अकेली होने के कारण वह भी उसके साथ रहती थी। बताया कि घर आने पर प्रतिदिन पत्नी से अन्य लोगों से संबंध होने की बात कहकर विवाद कर रहा था। मंगलवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुबह होने पर उसने समझा कर मामला शांत कराया। बुधवार को जब बच्चे स्कूल चले गए तो अमर सिंह ने विवाद शुरू कर दिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसे डंडों से पीटना शुरू किया। जब उसका मन नहीं भरा तो पत्नी के सिर व गर्दन में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें