फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: महिला की गुजरात में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

महिला की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को जब उसका शव गांव पहुंचा तो मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। रेढ़र थाना क्षेत्र के बरगुवां गांव निवासी अजय कुशवाहा पत्नी रंजना (28) के साथ तीन साल से गुजरात में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। गुरुवार को उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो सूचना पर कुठौंद थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव निवासी मृतका के पिता एवरन कुशवाहा पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2021 में अजय के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज व अन्य चीजों से परेशान कर रहे थे। गुजरात से उसकी बेटी उसे लगातार फोन पर भी जानकारी देती थी कि उसके साथ प्रतिदिन ससुरालीजन मारपीट करते हैं। आरोप है कि गुरुवार को सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसके दो बच्चे अनिकेत व हर्ष हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें