फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जालौन में नौ दिन से लापता छात्रा का शव तालाब में मिलने से मचा हड़कंप

नौ दिन से लापता दसवीं की छात्रा का शव गांव के ही तालाब में पड़ा मिलने से खलबली मच गई। लोगों ने शव पड़ा देख इसकी सूचना को दी। पुलिस शव को निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पांच दिन पहले उन्होंने एक युवक पर बेटी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी मतोल की 16 वर्षीय पुत्री रिंकी देवी इटौरा इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा थी। 9 जनवरी को वह गायब हो गई थी। तब पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चुर्खी थाना क्षेत्र के बावई गांव निवासी कल्लू पर ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसके साथ ही गांव के ही हरिश्चंद्र व उसकी पुत्री पूजा पर ले जाने में सहयोग करने की बात कही थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें