पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासी घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ल ने बीजेपी पर सर्जिकल स्टाइक के राजनीतिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, लेकिन बीजेपी चुनाव में इसका फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। राजीव शुक्ल ने कहा कि बेहतर होता कि जो पैसा बैनर और होर्डिंग में सर्जिकल स्ट्राइक के प्रचार में खर्च किया जा रहा है, उसे उड़ी हमले के शहीदों के घरवालों तक पहुंचाया जाता।