फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल होगी बसपा? मायावती ने दिया बड़ा बयान

Wed, 11 Oct 2023 03:05 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

क्या विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल होगी मायावती की पार्टी? ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने की अटकलों पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी पहली बार तोड़ी चुप्पी! तो आइए हम आपको बताते है, बसपा के 'इंडिया' गठबंधन में शामिल होने की खबरों पर मायावती ने क्या कुछ कहा है? इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि, आखिर क्यों मायावती ने सपा नेता राम गोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन पर BSP को लेकर फर्जी ख़बर फैलाने का आरोप लगाया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरों के बेबुनियाद बताया है। मायावती ने एक समाचार चैनल का जिक्र करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "सपा नेता राम गोपाल यादव के हवाले से बीएसपी के ’इण्डिया’ गठबंधन में शामिल होने के लिए मुलाकात की एक समाचार चैनल पर प्रसारित खबर पूरी तरह से गलत, बेबुनियाद व फेक न्यूज। बार-बार ऐसी मनगढ़न्त खबरों से मीडिया अपनी इमेज खराब करने पर क्यों तुला है? कहीं ये सब किसी एजेण्डे के तहत तो नहीं?"

मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "मीडिया द्वारा ऐसी अनर्गल खबरों का सपा व उनके नेता द्वारा खण्डन नहीं करना क्या यह साबित नहीं करता है कि उस पार्टी की हालत यहाँ उत्तर प्रदेश में काफी बदहाल है और वे भी उस घृणित राजनीति का हिस्सा हैं जो बीएसपी के खिलाफ लगातार सक्रिय है। ऐसी फेक खबरों से पार्टी के लोग सावधान रहें।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें