हाथरस में मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर की एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। दूध के लिए रोने पर 25 दिन की दूधमुंही बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या करने का मां पर आरोप लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां पर यह आरोप मृतक बच्ची के बाबा ने लगाए हैं।