बिसावर क्षेत्र अंतर्गत नौगांव से ऊंचागांव तक 12 किलोमीटर के बंबा में पिछले दो साल से पानी नहीं छोड़ा जा रहा था। जिससे आसपास के 50 गांवों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही थी। हजारों बीघा फसलों पर सूखे का संकट गहरा रहा था। कपास, बाजरा, मक्का, मूंग, ज्वार, तरबूज और खरबूजे की फसलें सूख रही थी। अमर उजाला में प्रकाशित खबर से प्रशासन हरकत में आया और सूखे पड़े बंबा में पानी आ गया, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।