फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सादाबाद पुलिस और एसओजी ने पाइप चोरी करने वाले गिरोह के 13 सदस्य दबोचे, 16 लाख के 146 पाइप बरामद

थाना सादाबाद पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने जल जीवन मिशन की पाइप लाइन के पाइप चोरी करने वाले मेवात (हरियाणा) के अंतरराज्यीय गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 16 लाख रुपये कीमत के 146 डीआई पाइप, एक स्विफ्ट कार, एक कैंटर, एक ट्रक, सात मोबाइल फोन और 4024 रुपये बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 12 मेवात और एक पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में इन्होंने हाथरस के अलावा महाराष्ट्र, कोच्चि केरल, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में वारदात करना स्वीकार किया है। एसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें