हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मथुरा अड्डा के निकट राहुल अग्रवाल पुत्र दिनेश चंद्र अग्रवाल निवासी सादाबाद का किराने के सामान का गोदाम है। देर रात गोदाम की छत काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राहुल अग्रवाल ने बताया कि चोर गोदाम से लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने गोदाम के निकट स्थित उनकी दुकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की।