सादाबाद के ग्राम पल्हावत में 28 मई दोपहर को ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। भीषण गर्मी में तीन दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।