सादाबाद के गांव कुंजलपुर में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर सुभाष चंद्र (55) की मौत हो गई। सरोज (50) और प्रीति (22) झुलस गईं, जिनका उपचार चल रहा है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि कटिया डालने से तार हाई टेंशन लाइन से छू गया। इस हादसे की जांच की जा रही है।