सासनी में आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ एवं चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। कस्बे के 12 वॉर्ड, बाजारों और चौराहों पर गंदगी के जगह-जगह ढेर लग गए। लोगों को गंदगी में होकर निकलने पर मजबूर होना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांग को सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।