थाना साइबर क्राइम व हाथरस पुलिस ने पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त छोटे राजा परिहार पुत्र उत्तम परिहार निवासी ग्राम गागौनी थाना सिहोर जिला शिवपुरी राज्य मध्य प्रदेश को कल्यान हास्पीटल के सामने सडक से थाना क्षेत्र पढाव जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है ।