फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपऊ में किसान की 10 बीघा मक्का फसल में लगी आग, भारी नुकसान

सहपऊ क गांव सुल्तानपुर के किसान कृष्ण कुमार की 10 बीघा मक्का फसल में रविवार दोपहर आग लगी। अज्ञात कारणों से लगी इस आग से उन्हें भारी नुकसान हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर खड़ी फसल को चपेट में लिया। खेत से उठती लपटें देखकर ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। तेज गर्मी और हवा से आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल ने आग पर नियंत्रण पाया। तब तक अधिकांश फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान को फसल कटाई से अच्छी उपज की उम्मीद थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर सहायता व मुआवजा मांगा है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें