यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 18 फरवरी को थाना सादाबाद पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर पेपर लीक करने, सॉल्वर बैठाने, पेपर को लीक कराकर पढ़वाने वाले व पेपर न मिलने पर फर्जी आन्सर शीट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को हाथरस जनपद से गिरफ्तार किया। इन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।