गमी से लौट रहे रतनलाल और उनकी पत्नी के साथ 24 मई रात मुरसान कस्बे के ही कुछ लोगों ने मारपीट की और आपसी रंजिश में रेल यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। आरोपी उनकी कार छीनकर ले गए और उसे रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर दिया। इस दौरान मथुरा की ओर से आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस वहां पहुंची गई और करीब 200 मीटर कार को रौंदती हुई रेलवे स्टेशन तक ले गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे बाद ट्रेन के इंजन में फंसी कार को हटवाकर ट्रेन को रवाना किया गया।