हाथरस में सादाबाद के एसडीएम मनीष कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित रिंग रोड निर्माण कार्यदायी संस्था के अफसरों सहित 24 दिसंबर को मिढ़ावली में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। कई बिंदुओं पर किसानों के साथ बातचीत में सहमति भी बनी, लेकिन भारतीय किसान यूनियन भानू और किसानों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।