गर्मी की छुट्टियों और विवाह सीजन के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अभी भी कम नहीं हुई है। इसका असर तत्काल रेल आरक्षण पर साफ दिखाई दे रहा है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन सहित जिले के आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों को 10 से 12 घंटे पहले से लाइन लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं हो रहा।