अगर कोई व्यक्ति आपसे पुलिस बनकर फोन पर कहता है कि आपके बेटे ने अपराध किया है और बदले में पैसे मांगता है, तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि साइबर ठग आपको निशाना बना रहे हों। थाना कोतवाली सदर पुलिस, साइबर सेल व सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.78 लाख रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड व एटीएम बरामद हुए हैं।