करवा चौथ 1 नवंबर को है। करवा चौथ से पहले बाजार में सुहागिनें करवा, साड़ी, कंघा, महावर, कैलेंडर, बिंदी आदि सामान लेती हुईं देखी जा सकती हैं। बाजार में साड़ी को छोड़कर करवा चौथ का सामान 250 रुपये से अधिक में पड़ रहा है। हाथरस में एक समाजसेवी ने साड़ी के साथ करवा चौथ पूजा का सभी सामान मात्र एक रुपये में दिया। जिसे देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित हो गईं।