आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर केवल गढ़ी के पास सवारियों से भरी कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में दो महिला और दो मासूम की मौत हो गई है। हादसे में कई लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। कार में एक परिवार के आठ सदस्य सवार थे। हादसे में दोनों परिवार से एक-एक महिला और एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना से दोनों परिवार में मातम छा गया है।