22 अगस्त को हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रवेश-निकासी के अलग मार्ग, सुव्यवस्थित पार्किंग, आपातकालीन निकासी, साफ-सफाई, विद्युत सुरक्षा और वॉच टावर सुनिश्चित करने को कहा।