फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हाथरस के सासनी थाना अंतर्गत हनुमान चौकी स्थित शक्ति वन के पास से एक बच्ची से दुष्कर्म और दूसरी से छेड़खानी के आरोपी को दबोचा

23 मार्च को वादी ने थाना सासनी पुलिस को सूचना दी कि उसकी पुत्री पड़ोस में रहने वाली बच्ची के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी बॉबी पुत्र मुख्तार कुरैशी दोनों बच्चियों को चीज दिलाने के बहाने ले गया। उसने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म व एक बच्ची से छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एएसपी और सीओ नगर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर दीं। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हनुमान चौकी स्थित शक्ति वन के पास में छिपा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। की गई । आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगीं। पुलिस ने दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी बॉबी को तीन घंटे के अन्दर थाना सासनी की हनुमान चौकी के पास शक्ति वन गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें