सासनी में स्थित कंकाली माता का मंदिर हाथरस जनपद के प्रमुख मंदिरों में जाना जाता है। यहां पर माता कंकाली सैकड़ों वर्षों से अपने भक्तों पर कृपा बरसा रही हैं। आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित सासनी कस्बा से 3 किलोमीटर दूर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के सामने कंकाली माता का मंदिर है, यहां हर सोमवार को मेला लगता है। नवरात्रि में पूजा अर्चना के लिए यहां अन्य प्रांतों से भी लोग आते है।