हाथरस जिले में 11 अप्रैल को आई तेज आंधी और बारिश से हुए नुकसान से लोग उबरे भी नहीं थे कि 12 अप्रैल की रात को फिर तेज आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि हो गई। हाथरस और मुरसान क्षेत्र में रात करीब नौ बजे ओलावृष्टि हो गई। नजारा ऐसा था कि सड़कों पर हर तरफ ओलों की सफेद चादर बिछ गई।