फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में देर रात लगी भीषण आग

हाथरस शहर के खातीखाना स्थित लकड़ी के गोदाम में बृहस्पतिवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सामने ही रह रहे गोदाम स्वामी के परिवार ने घर से भागकर जान बचाई। आग फैलने के डर से आस-पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। 12 घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। नारायण टिंबर एंड प्लाइवुड के स्वामी राजेश अग्रवाल का खातीखाना में गंदे नाले के पास टिंबर गोदाम व शोरूम है। इसी परिसर में ही गोदाम के सामने उनका घर है। देर रात लगभग 1.15 बजे उनके बड़े बेटे विनय अग्रवाल को पड़ोसी ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। गोदाम के बाहर घर के बगल तक लकड़ियां रखी हुई थीं। आग की तपिश इतनी तेज थी कि घर से निकलना भारी पड़ गया। जैसे-तैसे परिवार के लोग कंबल व चादर ओढ़कर घर व गोदाम परिसर से निकलकर सड़क पर पहुंचे। बाहर आने के बाद विनय ने लगभग 1.21 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी। रात 1.26 बजे दमकल कर्मी वाटर टैंडर लेकर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें